समिति संचालक ने सुनी समस्याएं
आशापुर | चलो पंचायत अभियान के तहत आशापुर सेवा सहकारी समिति संचालक तथा मंत्री पुत्र दिव्य दित्य शाह ने मंगलवार को झिरपा के ग्रामीणों से मुलाकात की। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गांव के महिला-पुरुष दिव्य दित्य की सादगी और सरलता से काफी प्रभावित दिखे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री संतोष सोनी, मंडल महामंत्री संजय जैन, शहीद खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।