विकासखंड स्तरीय परिवेदना निवारण शिविर 18 को
विकासखंड स्तरीय परिवेदना निवारण शिविर 18 को
अशोकनगर| विकासखंड स्तरीय विभागीय परिवेदना निवारण शिविर 18 मई को लगाया जाएगा। इस शिविर में शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। डीईओ आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा कि उत्कृष्ट उमा विद्यालय में सुबह 10:30 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। शिविर में शिक्षा विभाग के अधीन सभी संस्थाओं के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के शासकीय कर्मचारी, सहायक अध्यापक, अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, प्राचार्य तथा अन्य विभागीय अमला समस्याओं के हल के लिए आवेदन दे सकता है।