बच्चे को पकड़ा तो मिठाई देकर बोला- अंकल फर्स्ट डिवीजन आई है छोड़ दो
सोमवार की शाम गांधी पार्क पर कोतवाली पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जब टीआई अनिल सिंह कुशवाह ने एक नाबालिग को वाहन चलाते रोका तो वाहन चालक ने मिठाई का डिब्बा बढ़ाते हुए कहा कि अंकल जी फर्स्ट डिवीजन आई है आज तो छोड़ दो।
अभिभावक को बुलाने के बाद नाबालिग को छोड़ दिया लेकिन बड़ी संख्या में तीन सवारी वाहनों के चालकों पर ालानी कार्रवाई की गई।
गांधी पार्क पर शाम 7 बजे बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिसकर्मी टीआई के साथ पहुंचे जहां चारों तरफ सर्कल के घेराबंदी कर वाहन चालकों पर निगरानी रखी गई।
इस दौरान जैसे ही दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी देखी तो उनको साइड में खड़ा करवाकर चालान बनाए गए।
इस कार्रवाई के साथ तेज स्पीड में वाहन चलाने वाले युवा बाइक सवारों के भी चालान बनाए गए।