- Hindi News
- National
- अब हमसफर एक्सप्रेस से हर गुरुवार सुबह 6.02 बजे अशोकनगर से चेन्नई जा सकेंगे यात्री
अब हमसफर एक्सप्रेस से हर गुरुवार सुबह 6.02 बजे अशोकनगर से चेन्नई जा सकेंगे यात्री
हरी झंडी दिखाकर गुना से ट्रेन में बैठकर आए सांसद सिंधिया, अशोकनगर में सुबह उतरे
भास्कर संवाददाता| अशोकनगर
मंगलवार की सुबह 4 बजे लंबे समय से प्रतिक्षित भगत की कोठी से चैन्नई ताम्बरम तक चलने वाली एसी ट्रेन अशोकनगर पर रुकी। आधी रात से अपने नेता का इंतजार कर रहे कांग्रेसियों ने ट्रेन रुकते ही जोरदार स्वागत किया। स्टेशन पर ढोल और नारेबाजी के बीच सो रहे यात्री भी जाग गए। साप्ताहिक ट्रेन 4 मिनट रुकने के बाद चली गई लेकिन विदिशा, होशंगाबाद जैसे बड़े जिलों में स्टॉपेज जिस ट्रेन का नहीं है उसका 40 किमी बाद स्टॉपेज मिलने से लोगों में प्रसन्नता है।
यह रहेगा हमसफर एक्सप्रेस का शेड्यूल: साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस भगत की कोठी से चैन्नई ताम्बरम तक चलने वाली ट्रेन क्र. 14815-14816 शुक्रवार से नियमित साप्ताहिक स्टापेज के साथ चलने लगेगी। जो की प्रत्येक बुधवार को भगत की कोठी से 15.30 बजे चलकर गुरुवार को सुबह 6.02 बजे अशोकनगर पहुंचेगी। इसी तरह प्रत्येक शुक्रवार को ताम्बरम से 19.15 बजे चलकर रविवार सुबह 3.20 बजे अशोकनगर पहुंचेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने ट्रेन के लोकार्पण मामले को बताया हास्यपद