- Hindi News
- National
- काउंसलर बताएंगे किस फील्ड को चुनें छात्र, जिले में होंगे पांच कॅरियर काउंसलर ं
काउंसलर बताएंगे किस फील्ड को चुनें छात्र, जिले में होंगे पांच कॅरियर काउंसलर ं
बच्चों को अपने भविष्य का रास्ता तय करने के लिए इस बार कॅरियर काउंसलिंग की विशेष सुविधा मिलेगी। इस बार जिले में पांच कॅरियर काउंसलर विद्यार्थियों से उनकी रुचि जानेंगे और उनकी योग्यता के हिसाब से फील्ड को चुनने में मदद करेंगे, जिससे उनका कॅरियर बेहतर हो।
ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए हैं उनका जिलेवार सम्मेलन होगा। सम्मेलन में उनका स्वागत किया जाएगा और कॅरियर काउंसलिंग दी जाएगी। कॅरियर काउंसलिंग में रोजगार कार्यालय के कम से कम 5 कॅरियर काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रत्येक जिले में दो-दो कॅरियर काउंसलर उपलब्ध होंगे। आगामी 17 मई को 500 कॅरियर परामर्श दाताओं का उन्मुखीकरण प्रशासन अकादमी में किया जाएगा और कॅरियर परामर्श योजना शुरु की जाएगी।