पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई प्रवेश पोर्टल से मिलेंगे महाविद्यालयों में प्रवेश

ई प्रवेश पोर्टल से मिलेंगे महाविद्यालयों में प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र-छात्राएं हायर सेकंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद महाविद्यालयों में प्रवेश लेंगे। ई प्रवेश पोर्टल से महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेंगे। पोर्टल पर 469 सरकारी, 827 असरकारी, 74 अनुदान प्राप्त कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रवेश लेने का मौका मिल पाएगा। इस बार दिव्यांगों के लिए आरक्षित स्थान को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।

कॉलेज के पहले सेमेस्टर स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) में प्रवेश लेंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश www.epravesh.nic.in पोर्टल के माध्यम से होंगे। प्रवेश प्रक्रिया में तीन चरण एवं एक सीएलसी चरण की व्यवस्था रहेगी। पोर्टल पर दर्ज कॉलेजों पर विद्यार्थी प्रवेश ले पाएंगे। इसके अलावा प्रदेश स्थित केवल पात्र अल्पसंख्यक महाविद्यालय में भी इच्छुक आवेदक प्रवेश ले सकते हैं। असंगठित कर्मकार की संतानों को प्रवेश के लिए शैक्षणिक शुल्क में छूट दी जाएगी। सभी वर्गों की छात्राओं का पहले चरण में नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। यूजी व पीजी कक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा का बंधन भी इस बार समाप्त हो गया है। जुलाई माह में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान होंगे।

खबरें और भी हैं...