छठे वेतनमान में 3 प्रतिशत व सातवें में 2% बढ़ा डीए
अशोकनगर| सरकार ने शासकीय सेवकों, पेंशनरों, स्थानीय निकायों में नियोजित अध्यापक संवर्ग व पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के सचिवों, स्थायी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानि डीए बढ़ाने की घोषणा की है। महंगाई भत्ता/ राहत की दर में एक जनवरी 2018 से सातवें वेतनमान में 2 और और छठे वेतनमान में 3 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया है।