पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिलाड़ियों की सेफ्टी के लिए स्टेडियम में लगाए 10 कैमरे, नहीं होगी साइकिल चोरी

खिलाड़ियों की सेफ्टी के लिए स्टेडियम में लगाए 10 कैमरे, नहीं होगी साइकिल चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजय स्टेडियम पर होने वाली हर गतिविधि पर निगरानी रहेगी। साथ ही स्टेडियम में बैठकर शराब पीने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल लग पाएगी। इसके लिए नगरपालिका ने 10 कैमरे स्टेडियम में लगवाए हैं। इससे स्टेडियम में आने वाली युवतियों और खिलाड़ियों के लिए अच्छा माहौल बन पाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संजय स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। मंगलवार को एसपी तिलक सिंह, एएसपी आरडी प्रजापति, नपा अध्यक्ष सुशीला साहू, आरआई रंजीत सिंह, सूबेदार अजय प्रताप सिंह, जिला खेल अधिकारी संचिता राठौर प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहे। नपा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए 10 सीसीटीव्ही कैमरे नपा की ओर से लगाए, जिनका शुभारंभ किया।

इन कैमरों को इस तरह लगाया है कि पूरा स्टेडियम कवर होगा। स्टेडियम के दोनों गेट और खिलाड़ियों की एक्टीविटी वाले क्षेत्रों पर नजर रहेगी। इनके अलावा नपा ने चार डस्टबिन भी लगवाए हैं।

उल्लेखनीय है कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के मैदान पर असामाजिक तत्व शराब की बोतलों को तोड़कर फेंक देते थे और खिलाड़ियों की साइकल व गाड़ियों को चोरी कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...