पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमित न होने पर 302 रोजगार सहायक हड़ताल पर

नियमित न होने पर 302 रोजगार सहायक हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमित न किए जाने से नाराज जिले के रोजगार सहायक मंगलवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर बैठ गए। इससे पंचायतों में होने वाले ऑनलाइन और ऑफ लाइन कामों को समय से पूरा करने के लिए सचिवों पर दबाव बढ़ेगा।

ग्राम रोजगार सहायक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष आनंद राय ने कहा कि सीएम द्वारा बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है, लेकिन अब तक न तो महापंचायत बुलाई और न ही उसकी तारीख तय की। हमारी एक सूत्रीय मांग संविलियन के साथ नियमित कराना है, लेकिन किसी तरह के आदेश जारी नहीं किए गए। इससे नाराज होकर रोजगार सहायकों ने आंदोलन की राह अपनाई है। जिले के 302 रोजगार सहायक कलमबंद हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल के पहले दिन मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव एवं भारतीय मजदूर संघ मीडिया प्रभारी हैरी रघुवंशी ने हड़ताल का समर्थन किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जाट, रावीर शर्मा, जितेन्द्र यादव, जगभान सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...