पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 जून तक नहीं, अब 31 मई तक होगी उपज की खरीदी

9 जून तक नहीं, अब 31 मई तक होगी उपज की खरीदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसून जल्दी आने की संभावना का असर

भास्कर संवाददाता | अशोकनगर।

इस बार मानसून जल्द आने की संभावना है। इस संभावना के मद्देनजर समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी के दिन कम किए गए हैं। पहले 9 जून तक समर्थन मूल्य पर इन फसलों की खरीदी करने के निर्देश थे जो अब घटाकर 31 मई कर दी है। यानी 31 मई को चना, मसूर और सरसों के साथ गेहूं की खरीदी भी बंद हो जाएगी।

जिले में 12 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर इन फसलों की खरीदी शुरू हो गई थी। बीते एक माह से अधिक समय में अब तक 17343.997 मैट्रिक टन, मसूर की 678.9 मैट्रिक टन और सरसों की 678.9 मैट्रिक टन खरीदी हो चुकी है। अब तक 7846 किसान फसल बेच चुके हैं समर्थन मूल्य पर जो खरीदी अब तक हुई है उसके बदले में शासन को किसानों के लिए 90 करोड़ 75 लाख रुपए देना है जिसमें से अभी तक मात्र 30 करोड़ 13 लाख रुपए का भुगतान हो सका है। यानी 60 करोड़ 62 लाख रुपए अभी भी किसानों को देना शेष निकल रहा है। इसमें चना फसल का शेष भुगतान 29 करोड़ 82 लाख रुपए सर्वाधिक है।

खबरें और भी हैं...