पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर दूसरे व्यक्ति में साईंनाथ के दर्शन करें तो शुद्ध होगा व्यवहार : पांडेय

हर दूसरे व्यक्ति में साईंनाथ के दर्शन करें तो शुद्ध होगा व्यवहार : पांडेय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर | कटरा मोहल्ला विदिशा रोड स्थित श्री साईं भिक्षा यात्रा एवं श्री साईं पारस कथा शुरू हुई। कथा का वाचन सतना से आए पं. संदीप पांडेय द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचन पं. संदीप पांडेय ने कहा कि अहमदानगर जिले में गोदावरी नदी के तट भाग्यशाली है। जिन पर अनेक संतों ने जन्म लेकर आश्रय पाया। शिरडी अहमदनगर जिले के कोपर गांव तालुका में है। 8 मील चलने के बाद नीम गांव पहुंचने पर शिरडी दिखाई देने लगता है। जिस प्रकार दामोद जी ने पंडलपुर में समर्थ रामदास ने सज्जनगढ़ को बाड़ी में नरसिंह जी ने पवित्र किया। उसी प्रकार श्री साईनाथ ने शिरडी में अवतरण होकर उसे पावन बनाया। संदीप महाराज ने बताया कि ध्वनि से प्रतिध्वनि उत्पन्न होती है। जो तुम्हारी आत्मा के प्रतिकूल लगे वैसा व्यवहार दूसरों से न करें। प्रत्येक व्यक्ति में साईनाथ जी के दर्शन करते हुए व्यवहार करें तो व्यवहार भी शुद्ध होगा और भक्ति में भी आनंद आएगा। उन्होंने कहा कि जब कोई नहीं आता मेरे साईं आते हैं, मेरे दुख के दिनों में वो बड़े काम आते है भजन के साथ साई पारस कथा का समापन किया गया। कथा समापन के बाद प्रसाद का वितरण राजकुमार एवं राकेश सुमन द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...