- Hindi News
- National
- 225 मरीजों की जांच में 21 हार्ट पेशेंट निकले, 12 मरीज हड़डी रोग से पीड़ित
225 मरीजों की जांच में 21 हार्ट पेशेंट निकले, 12 मरीज हड़डी रोग से पीड़ित
अशोकनगर| रघुवंशी धर्मशाला पर रघुवंशी युवा संघ ने नोबल मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से नि:शुल्क हृदय रोग शिविर लगाया गया। जहां 225 मरीजों में से 21 मरीज हार्ट से संबंधित बीमारी के चिन्हित किए गए। जबकि 12 मरीजों को हड्डी रोग से पीड़ित होने पर ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। शिविर में रीढ़ की हड्डी, घुटने, कूल्हे दर्द, जकड़न, हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के चेकअप के लिए शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान दो बच्चों को दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। इस अवसर पर रघुवंशी युवा संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी, विनोद रघुवंशी, अजय रघुवंशी, सत्येंद्र रघुवंशी, रंगेश रघुवंशी, संजय रघुवंशी, अमित रघुवंशी, सुनील रघुवंशी मौजूद रहे।