धार्मिक.. पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा
धार्मिक.. पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, की पूजा-अर्चना
ईसागढ़| महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए मंगलवार को वट सावित्री वृत रखा। इस दौरान महिलाओं ने वट (बरगद) के पेड़ की 108 बार परिक्रमा कर पूजा की। वट सावित्री का पूजन करना बेहद लाभदायक होता है। ऐसा माना जाता है कि सावित्री ने वटवृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवाद को यमराज से वापस ले लिया था। इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेती हैं और सुहाग से जुड़ा हर श्रृंगार करती हैं। मान्यता है कि इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने के बाद ही सुहागन को जल ग्रहण करना चाहिए। सनातन धर्म में वट वृक्ष का बहुत महत्व है। कहते हैं कि इसी पेड़ के नीचे सावित्री ने अपने पति को यमराज से वापस पाया था। सावित्री को देवी का रूप माना जाता है। हिंदू पुराण में बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास बताया जाता है। मान्यता के अनुसार वट वृक्ष की जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु और ऊपरी भाग में शिव रहते हैं। इस पेड़ के नीचे बैठकर पूजन करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
धार्मिक... पूजा करने के बाद महिलाओं ने कच्चे सूत के सहारे की बरगद की परिक्रमा
चंदेरी | महिलाओं ने मंगलवार को वट वृक्ष पर पहुंचकर पति की लंबी आयु की कामना करते हुए पूजन अर्चन किया। सुबह से ही कटरा बाजार स्थित प्राचीन बरगद के पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर वट वृक्ष का पूजन किया। महिलाओं ने पेड़ की परिक्रमा लगाकर पति की लंबी आयु की कामना की। बताया जाता है कि आज के दिन ही सती सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से बचाए थे।
खेल... शिविर में बच्चे कर रहे बास्केटबॉल का अभ्यास
अशोकनगर | नगर के संजय स्टेडियम में करीब 200 बच्चे पहुंचकर खेलों का अभ्यास कर रहे हैं। क्रिकेट, कराटे, जूड़ो, बॉलीवाल, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों द्वारा सुबह 6 से 8 एवं शाम 5 से 7 बजे तक बच्चों द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। इसमें निपुण प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पूजा-अर्चना... अमावस्या पर की बरगद की पूजा
सेहराई |वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने बरगद के पेड की परिक्रमा भी लगाई। इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मौत हो जाने के बाद यमराज से अपने पति को वापस जिंदा ले लिया था। तभी से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री अमावस्या पर वृत रखकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। मंगलवार को क्षेत्र के सभी वट वृक्ष पर पूजन अर्चन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है s.sachin@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9425044488