किसानों का किया जाए कर्ज माफ : आप
किसानों का किया जाए कर्ज माफ : आप
अशोकनगर | किसानों का कर्ज माफ कराने आम आदमी पार्टी ने एक ज्ञापन कलेक्टर को दिया। जिसके माध्यम से किसानों पर बढ़ रहे अतिरिक्त दबाव को कम करने की मांग की। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट पहुंचे और किसानों की समस्या बताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी बढ़कर आ रहे बिजली बिलों से परेशान है। बिजली बिलों के दाम कम कराए जाएं जिससे गरीब वर्ग पर पड़ रहा अतिरिक्त भार कम हो। इसके अलावा युवा वर्ग को रोजगार दिलाने नए अवसर तलाशें जाएं जिससे शिक्षित वर्ग को अच्छे रोजगार मिल पाए। इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी राहुल यादव, प्रदेश महिला सचिव करना रघुवंशी, सचिव राजेन्द्र शर्मा, हरपाल यादव, अनुराग यादव मौजूद रहे।