पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जारसल गांव के हाल... 1 हैंडपंप है वह भी कई दिनों से बंद पड़ा है

जारसल गांव के हाल... 1 हैंडपंप है वह भी कई दिनों से बंद पड़ा है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जारसल गांव के हाल... 1 हैंडपंप है वह भी कई दिनों से बंद पड़ा है

अशोकनगर। टारगेट देकर जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने की जल्दबाजी में शौचालय तो बना दिए लेकिन अब उनका उपयोग दुकान चलाने और जानवरों का भूसा रखने के किया जा रहा है। ऐसा ही नजारा जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर ग्रामपंचायत जारसल में देखने को मिला, जहां हितग्राही ने अधूरी बने शौचालय में दुकान खाेल ली। इसी तरह दूसरे हितग्राही ने शौचालय में भूसा भरकर रखा है। इस संबंध में ग्रामीणों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि कई शौचालय अधूरे हैं। ग्रामीण छोटे लाल अहिरवार शौचालय में भूसा भरने का कारण बताते हुए कहा कि पानी की कमी है, और शाैचालय में बदबू आती है इसलिए हम बाहर जाते हैं। इस गांव में 150 घर हैं और सभी में शौचालय बने हैं पर कुछ अभी भी अधूरे पड़े हैं इसलिए ग्रामीण खुले में शौच जा रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...