दो माह में ही खराब हो गए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे
अशोकनगर| दो माह पहले रेलवे स्टेशन पर चोरों पर निगरानी रखने सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे लेकिन अब कैमरे खराब हो गए हैं। इससे बाइक चोरियों की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी हो गई, जिसकी शिकायत बाइक मालिक ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई।
योगेश पुत्र सुरेश जैन ने बताया कि सुबह प|ी को नागदा ट्रेन पर छोड़ने बाइक से आए थे। रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक खड़ा कर अंदर चले गए थे। ट्रेन जाने के बाद आकर देखा तो स्टेशन के बाहर रखी बाइक गायब थी। उन्होंने बताया कि बाइक को स्टेशन के बाहर आसपास ढूंढ़ने के बाद जीआरपी थाने गया और वहां पहुंचकर शिकायत की तो उन्होंने कहा कि शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज होगी, लेकिन जब स्टेशन के बाहर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए कहा तो कहा कि कैमरे खराब हो गए हैं, अभी बंद हैं। बाद में सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।