- Hindi News
- National
- पिपरई में स्टाफ नहीं मिला तो पत्नी को ला रहा था जिला अस्पताल, स्टेशन पर डिलेवरी
पिपरई में स्टाफ नहीं मिला तो पत्नी को ला रहा था जिला अस्पताल, स्टेशन पर डिलेवरी
पिपरई अस्पताल में मरीजों का इलाज करने स्टाफ नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोग इलाज कराने सीधा जिला अस्पताल आ रहे हैं। बुधवार को खुजराई निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे ट्रेन से जिला अस्पताल लाया जा रहा था तभी अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर उसकी डिलेवरी हो गई और उसने चौथी बच्ची को जन्म दिया। स्टेशन पर बैठी महिलाओं ने चादर लगाकर महिला की डिलेवरी कराई।
दरअसल खुजराई निवासी विनोद धाकड़ की प|ी विनीता 26 साल को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। दर्द होने पर उसका पति बाइक पर बैठाकर रेहटवास रेलवे स्टेशन पहुंचा और प|ी के साथ गुना बीना ट्रेन से अशोकनगर पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर उतरते ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई। तभी रेलवे स्टेशन पर बैठी महिलाओं ने चादर का घेरा बनाकर डिलेवरी कराई। जिसने बच्ची को जन्म दिया। रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों ने 108 को डिलेवरी होने की जानकारी दी, जिसके पहुंचते ही महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने महिला और उसकी बच्ची का चेकअप किया। बच्ची का वजन ढाई किलो निकला, जिसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया। महिला के पति विनोद धाकड़ ने बताया कि उसकी प|ी की चौथी डिलेवरी हुई है ।