पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अाधा मई माह निकला, अब प्रभारी मंत्री बोले पेयजल समस्या से न हो परेशानी

अाधा मई माह निकला, अब प्रभारी मंत्री बोले- पेयजल समस्या से न हो परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर साल गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए बनाई जाने वाली योजना भी नहीं हुई अब तक तैयार

भास्कर संवाददाता | अशोकनगर

हर साल गर्मियों से पहले पीएचई जिले में पेयजल संकट वाले ग्रामीण क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार कर पेयजल व्यवस्था के लिए बजट की मांग करती है। इस साल सूखाग्रस्त जिले में पानी की मारा-मारी रही लेकिन आधा मई माह निकलने के बाद भी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई। बुधवार को चंदेरी के हैंडलूम पार्क में जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारीमंत्री जयभान सिंह पवैया ने समय से पहले पेयजल के इंतजाम कराने के निर्देश दिए जबकि दूसरी तरफ रिकार्ड में चालू चल रही योजनाएं हकीकत में बंद तो हैं ही साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रहवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जब हमने प्रभारी मंत्री के निर्देशों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर पड़ताल की तो पीएचई विभाग ने जो झूठे रिकार्ड तैयार किया, उसकी परतें खुलती नजर आईं।

बैठक में प्रभारी मंत्री ये बोेले

उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारीमंत्री श्री पवैया ने जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के बीच जिले में पेयजल की उपलब्ध ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में नल जल योजनाओं को चालू रखा जाए साथ ही जिन हैंडपंपों में जल स्तर नीचे चला गया है, उनमें पाइप लाइन बढ़ाने और मोटर डलवाने के निर्देश दिए। हालांकि ये तैयारियां मार्च माह में होना थी लेकिन प्रभारीमंत्री जब निर्देश दे रहे थे तो उस दौरान जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे लेकिन उनमें से किसी ने भी जिले की वास्तविक स्थिति से उनको अवगत नहीं कराया।



जासमल में हैंडपंप सूखा, दो माह से 2 किमी दूर से भर रहे पानी

खबरें और भी हैं...