- Hindi News
- National
- कांग्रेसियों का कहना धन्यवाद सभा से पहले ही सांसद सिंधिया ने ट्रेन की घोषणा कर दी थी
कांग्रेसियों का कहना- धन्यवाद सभा से पहले ही सांसद सिंधिया ने ट्रेन की घोषणा कर दी थी
हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन में बैठकर अशोकनगर तक आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोकार्पण का ढोल हास्यपद बताया था। उक्त मामले पर बुधवार को दोपहर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बंद ट्रेनों को चलाने एवं शहर की समस्याओं के खिलाफ अगले सप्ताह से आंदोलन करने की बात कही।
जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष गजराम सिंह यादव, विधायक चंदेरी गोपाल सिंह चौहान, विधायक मुंगावली बृजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष जजपाल सिंह जज्जी और प्रवक्ता जयप्रकाश अग्रवाल ने पत्रकारों के पूछे प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि जिस ट्रेन को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है उस ट्रेन की सौगात देने की घोषणा सांसद श्री सिंधिया मुंगावली चुनाव और उसके बाद धन्यवाद सभा में दे चुके थे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद शर्मा, धर्मेन्द्र चौधरी, मनोज शर्मा, सोनू सुमन सहित आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।