कार के टैंक में क्षमता से अधिक भरा डीजल तो की शिकायत
अशोकनगर। शहर के एसआर पेट्रोलपंप पर भोपाल जाने के लिए जब एक कार मालिक ने डीजल डलवाया तो टैंक की क्षमता से 2.13 लीटर अधिक डीजल डालने के आरोप लगाते हुए फूड विभाग सहित 181 पर शिकायत की है। कार मालिक शनि बोहरे निवासी गणेश कॉलोनी ने बताया कि बुधवार की दोपहर 1 बजे जब वह एसआर पेट्रोल पंप पर डीजल भराने के लिए पहुंचा तो उसकी कार के टैंक की क्षमता जो 42 लीटर है उससे दो लीटर अधिक डीजल भर दिया गया। इस मामले में जब उसने पेट्रोलपंप कर्मचारियों को ध्यान दिलाया तो उन्होंने अपने यहां सब कुछ सही बताते हुए शिकायत करने की बात कही। इस पर कार मालिक ने तत्काल 181 सहित फूड विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।