पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... झूठी दुनिया से मन हटाकर सांई के चरणों में ध्यान लगाना चाहिए पाण्डेय

धर्म... झूठी दुनिया से मन हटाकर सांई के चरणों में ध्यान लगाना चाहिए-पाण्डेय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| नगर के विदिशा रोड,कटरा मोहल्ले में चल रही श्रीसांई कथा के दूसरे दिन कथा वाचक संदीप पांडेय ने कहा कि,सभी को श्रद्धापूर्वक सांई लीलाओं का श्रवण करना चाहिए।जिससे सांई दर्शन की इच्छा बहुत कुछ समय तक तृप्त हो जाएगी।भाग्यवश यदि किसी को बाबा के दर्शन हो भी गए तो वह वहां अधिक ठहर न सका।इच्छा होते हुए भी केवल साई बाबा की आज्ञा तक ही वहां रुकना संभव है।और आज्ञा होते ही स्थान छोड़ देना ही आवश्यक हो जाता है।साई बाबा ने दासगणू को कीर्तन करने के लिए तैयार किया था।वह पुलिस की नौकरी छोडकर संत सेवा में आए थे।दासगणू के मधुर कीर्तन से बाबा की कीर्ति चारों तरफ फैल गई थी।संदीप महाराज ने बताया कि ज्ञान मार्ग में विध्न करने बाले का नाश अवश्य ही होता है।मनुष्य भगवान के लिए हल्के से हल्की चीज दान करने का प्रयोग करता है,लेकिन अपने लिए अच्छी से अच्छी मनोकामना की इच्छा रखता है।ईश्वर के धाम में विषमता नहीं ,विषमता तो संसार के मनुष्य के मन में है।इसलिए बाबा ने कहा है कि झूठी दुनिया से मन को हटा ले ध्यान साई बाबा के चरणों में लगा लो,नसीब तेरा जाग जाएगा।कथा के समापन मौके पर महाआरती के बाद खीर प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर राजकुमार,राकेश,दीपक, ब्रजभूषण,घनश्याम,जलील खान, सुनील, हिमांशु, कुशाग्र, एकता, नम्रता,कार्तिक,लक्ष्मीबाई,रेखा सुमन सहित कई मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...