जल संकट बढ़ने पर शाढ़ौरा में निजी नलकूप किए अधिगृहीत
अशोकनगर| बढ़ रहे पेयजल संकट से निपटने नगर परिषद शाढ़ौरा ने निजी नलकूप को अधिगृहीत किया है। इससे गर्मी के समय लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर ने अस्थाई रूप से नलकूप अधिग्रहण के आदेश जारी कर दिए हैं। नगर परिषद सीएमओ शाढ़ौरा ने बताया कि शाढ़ौरा में पेयजल संकट बढ़ रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर साहब को अवगत कराया था। प्रतिवेदन बनाकर भेजा था। आमजन को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए निजी नलकूपों का अस्थाई रूप से अधिग्रहण किया है। नलकूपों से पेयजल सप्लाई के लिए मोटर, अन्य संसाधनों के साथ-साथ बिजली आपूर्ति का व्यय नगर परिषद करेगी।