भास्कर तत्काल... अशोकनगर के भी यही हाल
जब इस घटना के बाद हमने अशोकनगर पुनर्वास केन्द्र पर पहुंचकर वहां पड़ताल की तो वहां पर गैस नली और रेग्युलेटर सही मिला। मौके पर मौजूद किरण शर्मा और कांता बाई ने बताया कि गैस के चूल्हे में कभी-कभी भपका आ जाता है। जब उनसे आग लगने पर फायर उपकरण का उपयोग करने की जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि उनकाे चलाना आता है । जब उनसे उपयोग के बारे में पूछा तो वे कुछ नहीं बता सकी।