अशोकनगर| मानसून पूर्व बिजली कंपनी अलग-अलग फीडर पर मेंटेनेंस कार्य कर रही है। मंगलवार को तूमैन फीडर पर 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
यह कटौती सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंधक अनिकेत अग्रवाल ने बताया कि 133 केवी बिजली उपकेंद्र अशोकनगर से निकलने वाली 33 केवी तूमैन लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसी के चलते तूमैन एवं कचनार के तहत आने वाले गांव में सप्लाई प्रभावित होगी।