पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी जमीन पर बोर कर रही मशीन को वन विभाग की बताकर कर लिया जब्त

निजी जमीन पर बोर कर रही मशीन को वन विभाग की बताकर कर लिया जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| मोला डेम के पास बंजारा बस्ती में बोर कर रही मशीन को रविवार रात के समय वन विभाग ने जब्त कर लिया। मशीन संचालक ने डिप्टी रेंजर पर 95 हजार रुपए लेने एवं निजी जमीन को वन विभाग की जमीन बताकर अनावश्यक परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

बोरबेल मशीन संचालक ब्रजेश राय ने बताया कि बंजारा बस्ती में गंगाराम पुत्र भूरा बंजारा के यहां पेयजल संकट होने के कारण वे ट्यूबवेल का खनन करवा रहे थे। तभी वन विभाग के डिप्टी रेंजर मनोज सरवैया पहुंचे और जमीन को वन विभाग की बताते हुए मशीन को जब्त कर लिया। मुझसे मशीन छोड़ने के बदले में 2 लाख की मांग की गई। इसके बाद 95 हजार रुपए में मशीन छोड़ी। डिप्टी रेंजर मनोज सरवैया ने कहा कि मशीन संचालक ने जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से निराधार हैं। वन विभाग की जमीन में बोर का खनन कर रहे थे ।

खबरें और भी हैं...