अशोकनगर| सीएम ने कक्षा 10वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन के लिए हम छू लेंगे आसमां योजना का शुभारंभ मॉडल स्कूल भोपाल से किया। जिसका सीधा प्रसारण जिले में भी किया गया। इस दौरान सीएम को छात्रों के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी देना थे। जिले के छात्रों ने भी पांच सवाल सीएम से पूछने के लिए रखे थे लेकिन उनका नंबर न आने से छात्र सवाल पूछने से रह गए।
उत्कृष्ट विद्यालय पर हुए सीधे प्रसारण कार्यक्रम में कलेक्टर मंजू शर्मा, जिपं सीईओ सुरेश कुमार, अपर कलेक्टर एके चांदिल, डीईओ आदित्यनारायण मिश्रा मौजूद रहे। जिले में 21 से 31 मई तक 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कक्षा-12वीं के विद्यार्थियों को 1 से 10 जून तक मार्गदर्शन दिया जाएगा।