पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साईं सिटी कॉलोनी के 6 घरों में चोरी का प्रयास

साईं सिटी कॉलोनी के 6 घरों में चोरी का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने एसपी ऑफिस के पीछे स्थित साईं सिटी कॉलोनी में रविवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने तीन सूने घरों के ताले तोड़े जबकि दो घरों में छत से चढ़कर छोटा मोटा सामान भी ले गए।

सूचना मिलने पर रात को गश्त प्रभारी ने सभी पाइंट पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को एकत्रित कर चोरों की तलाश की लेकिन किसी चोर का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चोर चड्डी बनियान पहने थे इसलिए इस मामले में बाहर के चोर गैंग होने की संभावना बताई जा रही है।

शहर से बाहर विदिशा रोड पर साईं सिटी कॉलोनी में बीती रात प्रमेन्द्र शर्मा के घर में घुसकर अज्ञात चोर 10 हजार नगर, पायल सहित छोटा सामान चुरा ले गए। इसके बाद पड़ोसी मदन गोपाल मिश्रा के घर में घुसकर कमरों की बाहर से कुंदी लगा दी। इतना ही नहीं चोर एक कैलाश पाल के घर में भी घुसे। जबकि कॉलोनी के चेतन, संतोष सिंह सहित अन्य दो घरों के बाहर से बंद ताले भी तोड़े। चोर इतने शातिर थे कि जिन घरों में घुसे वहां बाहर से गेट बंद कर दिया।

जब फोन पर पुलिस को सूचना दी तो रात को गश्त ड्यूटी कर रहे एसआई भोजराम भगत ने सभी पाइंट के पुलिस कर्मियों को एकत्रित कर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां सर्चिंग के बाद जब चोरों का हुलिया पूछा तो उन्होंने बताया कि चड्डी पहने हुए थे। इसके बाद पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरों की सर्चिंग की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।

पुलिस बल की कमी है, पर जल्द चोर पकड़े जाएंगे

कोतवाली में पुलिस बल की बहुत कमी है। पुलिस बल की मांग की जा रही है। रात को चोरों की सर्चिंग की लेकिन कोई चोर हाथ नहीं लगा। शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा। अनिल सिंह भदौरिया, टीआई कोतवाली अशोकनगर।

खबरें और भी हैं...