पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंप में होम डेकोरेशन, अफ्रीकन डॉल बनाना सीखा

कैंप में होम डेकोरेशन, अफ्रीकन डॉल बनाना सीखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| माता मंदिर रोड स्थित निजी स्कूल पर आर्टेज संस्था के सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ सोमवार से किया गया। बच्चों व युवाओं में सृजनशीलता विकासित करने यह कैम्प शुरु किया है। जिसका शुभारंभ एसआई दिनेश बिरथरे ने किया। पहले दिन जूनियर प्रतिभागियों ने सिम्पल होम डेकोरेटर्स व सीनियर प्रतियोगियों ने अफ्रीकन डॉल बनाना सीखा।

एसआई ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को कुछ सीखने को मिलेगा। महापुरुषों को अपना आदर्श बनाना चाहिए। जिस प्रकार महान मनीषियों, महापुरुषों ने अपने चरित्र की खुशबू से देश को महकाया उसी तरह हमें अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए। कैम्प संचालक सचिन जैन ने कहा कि छात्रों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालकर कला से जोड़ने व चरित्र निर्माण किए जाने इस तरह के सृजन जरूरी हैं।

खबरें और भी हैं...