पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों ने 90 % तो निजी ने 66% ही किया यू डाइज का काम

सरकारी स्कूलों ने 90 % तो निजी ने 66% ही किया यू डाइज का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट स्कूलों की लापरवाही से जिले में यू डाइज का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। 26 मई तक अगर स्कूल यह कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उनकी मान्यता समाप्त की जाएगी। इसी को लेकर जिपं सीईओ ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

जिले में सरकारी स्कूलों ने 90.4 प्रतिशत और निजी स्कूलों ने 66 प्रतिशत ही कार्य किया है। जिपं सीईओ सुरेश शर्मा ने बताया कि जिले में 65 ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं, जिन्होंने बार बार निर्देश के बाद भी काम शुरु नहीं किया है। ऐसे 24 स्कूल हैं, जिनकी 100 से अधिक प्रोफाइल लंबित हैं। बार-बार समझाइश के बाद भी अगर स्कूल संचालक कार्य पूरा नहीं करते हैं तो स्कूलों की मान्यता समाप्त की जाएगी।

खबरें और भी हैं...