पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह महीने से रात की जगह दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट

छह महीने से रात की जगह दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छ:घरा कॉलोनी पर 6 माह से लगी स्ट्रीट लाइट रात की जगह दिन में जल रही हैं। इससे कॉलोनी में रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। भोपाल के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद कुछ दिन पार्षद ने लाइट को रात के समय चालू करवाया लेकिन फिर वही हाल बन रहे हैं। मामले की शिकायत पार्षद ने सोमवार को विद्युत वितरण कंपनी में आवेदन देकर की।

पार्षद सोनू सुमन ने बताया कि स्ट्रीट लाइट होने का फायदा रहवासियों को नहीं मिल पा रहा है। कई बार भोपाल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर रात के समय लाइट चालू करवाई लेकिन 6 माह से लाइट रात को जल ही नहीं रही। उनकी मांग है कि शाम 6 से सुबह 6 बजे तक मोहल्ले की लाइट चालू करें।

खबरें और भी हैं...