पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 लोगों से 15 माह में 6.90 लाख रु. जमा कराए, अब न बाइक दी न सामान

23 लोगों से 15 माह में 6.90 लाख रु. जमा कराए, अब न बाइक दी न सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी कोतवाली में सोमवार को दो उपभोक्ताओं ने एक कंपनी के खिलाफ ठगी करने की शिकायत की है। साथ ही कंपनी और उसके कर्मचारियों पर 420 का मामला दर्ज करवाने की मांग की है। उपभोक्ताओं से कंपनी बाइक सहित घरेलू उपयोग का सामान दिलाने के बदले हर माह राशि जमा करा रही थी लेकिन जब 15 माह बाद भी सामान नहीं मिला तो मामले की शिकायत उपभोक्ताओं ने कोतवाली में आवेदन देकर की है।

शेर सिंह प्रजापति एवं हरिओम रघुवंशी ने बताया कि 15 माह से हर महीने दो हजार डीएम इंटरप्राइजेस गुना को जमा कर रहे हैं। कंपनी बाइक सहित अन्य सामान खरीदने के लिए यह किस्त जमा कराई जा रही है। कंपनी के महेश डामर, दयानंद, अशोक कुशवाह हर माह यह राशि करवाते थे और इसके बदले बाइक दिलाने का अाश्वासन दिया था। कुछ दिन पहले ही लिखा-पढ़ी करवा ली थी पर न तो रुपए वापस किए न ही बाइक दिलवाई। ऐसे करीब 23 लोगों से धोखाधड़ी की गई है। कंपनी सहित कंपनी कर्मचारियों पर 420 का मामला दर्ज होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...