नईसराय | तहसील के ज्ञानपुर गुरैया रोड पर 11 कुंडीय रूद्र महायज्ञ चल रहा है। यज्ञ का आयोजन 16 मई को कलशयात्रा के साथ हुआ था। यज्ञ का पूर्णाहुति के साथर 24 मई को समापन होगा। यज्ञ का आयोजन बद्रीगिर महाराज एवं यज्ञाचार्य हरेंद्र भार्गव द्वारा किया जा रहा है। यज्ञ के मुख्य यजमान पूर्व जनपद अध्यक्ष अनूप सिंह रघुवंशी एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धालु हैं। यज्ञ में रोजाना आचार्य हरेंद्र भार्गव द्वारा मंत्राेच्चार के साथ विश्व शांति के लिए आहुतियां दी जा रही हैं। यज्ञ सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कराया जा रहा है। इस मौके पर वृंदावन से आई मंडली के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर खेल खिलौना एवं खाने पीने की दुकानें भी लगाई गई है। ज्ञानपुर गरैया रोड पर स्थित बगीचे में हनुमान जी की मढ़िया थी। महायज्ञ शुरू होने से पहले श्री रघुवंशी एवं उनके परिवार ने मढ़िया पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया।
प्रवास... मनुष्य कालिया नाग बन अमूल्य नदियों को गंदा कर रहा है : कनक जी महाराज

अशोकनगर| संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन मधुवन गार्डन में चल रहा है। कथा वाचन वृंदावन से आए कथा वाचक कनक जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। कथा के पांचवे दिन उन्होंने नदियों का महत्व बताते हुए कहा कि पूर्व में लोग नदियों और जलाशयों को सम्मान देते थे। आज यह सम्मान खत्म हो गया है। इसलिए हमारी अमूल्य नदिया गंदी हो रही हैं। कथा व्यास जी ने कहा कि संसार में दो लोगों ने भगवान से बहस की है। पहला बाली ने भगवान राम से दूसरा कालिया नाग ने भगवान श्री कृष्ण से। उन्होंने बताया कि द्वापर में कालिया नाग ने हमारी यमुना महारानी को जहरीला किया था। तब लोगों ने भगवान को पुकारा और भगवान ने कालिया नाग को भगा दिया। लेकिन आज का कालिया नाग मानव बना हुआ है जो हमारी अमूल्य नदियों को गंदा कर रहा है।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स