अशोकनगर| युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, क्षमता एवं रुचि के आधार पर रोजगार उपलब्ध होगा। इसके लिए सीएम ने माय एमपी रोजगार पोर्टल लांच किया है। उन्होंने भोपाल के मॉडल स्कूल से यह पोर्टल लांच किया। पोर्टल के माध्यम से युवक अपनी योग्यतानुसार स्वयं की प्रोफाइल को रजिस्टर कर रोजगार खाता खोल सकेगा। वह अपनी पसंद के रोजगार की जगह, कार्य-क्षेत्र, सेक्टर एवं जॉब रोल का निर्धारण कर सकता है। प्रोफाइल एकाउंट में सर्च करने पर उसे मालूम हो सकेगा कि उसकी रुचि और योग्यता के आधार पर रोजगार देने वाले कितने नियोजक एवं कितने पद उपलब्ध हैं।