जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का शहादत दिवस नेहरू पार्क में मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गांधी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश को 19वीं सदी में ही 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि जब इस देश में सूई भी नहीं बनती थी जब देश में उन्होंने अपनी सोच के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टीवी, दूरसंचार प्रणाली तथा भारत के आधुनिकीकरण में देश को विश्व स्तर पर खड़ा कर दिया। उनकी असामयिक मृत्यु से भारत को अब ऐसा नेता मिलना संभव नहीं है। श्री गांधी को देश हमेशा याद करता रहेगा। उन्होंने गरीबी हटाने समस्त संसाधनों से देश की सेवा की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गजराम सिंह यादव, धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व नपाध्यक्ष जजपाल सिंह जज्जी ने भी संबोधित किया।