पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्स से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

नर्स से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स को शादी के लिए परेशान कर छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। नर्स ने साहस का परिचय देते हुए मामले की शिकायत सिटी कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई। उक्त युवक नर्स को परेशान करने सोमवार को भी जिला अस्पताल पहुंचा था जहां सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। एसआई मंजू मखेनिया ने बताया कि नर्स को सुबोध व्यास नाम का युवक परेशान करना था। उस पर शादी के लिए जबरन दबाव बना रहा था, छेड़खानी करना था। मामले की शिकायत नर्स ने सिटी कोतवाली में की थी। बार-बार छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने नर्स की शिकायत के आधार पर पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...