पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह माह बाद भी नहीं मिला भावांतर योजना का पैसा

छह माह बाद भी नहीं मिला भावांतर योजना का पैसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहराई |किसानों ने 6 महीने पहले भावांतर योजना के तहत बेची गई उड़द व सोयाबीन की फसल की राशि का भुगतान आज तक नहीं हुआ है। इसके लिए किसान मंडी कार्यालय अशोकनगर, जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत कर चुके हैं।

गांव के लखन पांडे, स्वरूप नारायण दुबे, दर्शन सिंह कटारिया आदि ने बताया कि हम 4 बार अशोकनगर शिकायत कर चुके हैं। हर बार अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह में राशि आने का आश्वासन दे दिया जाता है। इसके बाद भी किसानों का पैसा आज तक नहीं आया। इसी प्रकार सूखा राहत राशि भी सेहराई क्षेत्र में नहीं अाई है। अचलगढ़, सेहराई, पठारी आदि गांव के 8-10 किसानों का गन्ने का पैसा भी दो साल से नहीं मिला। समर्थन मूल्य पर गेहूं डाले हुए भी डेढ़ महीना हो गया है। इसके बाद भी कई किसानों का पैसा नहीं आया है। किसानों ने जल्द ही सूखा राहत की राशि व भावांतर योजना की राशि खातों में डालने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...