पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में गर्मी तो गांव में सर्दी के दौरान बढ़ता है लोड

शहर में गर्मी तो गांव में सर्दी के दौरान बढ़ता है लोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में गर्मी तो गांव में सर्दी के दौरान बढ़ता है लोड

जिला मुख्यालय के लिए कंपनी ने 54 मेगावाट बिजली की डिमांड हर माह होती है लेकिन गर्मियों में करीब 11 से 12 मेगावाट डिमांड बड़ जाती है। जबकि इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी और बारिश में 70 मेगावाट और सर्दी में डिमांड बढ़कर 120 मेगावाट से अधिक पहुंच जाती है।

अब तक 15 किमी में बिछी 7 किमी केबल

नए सब स्टेशन से ट्रांसफार्मरों को कनेक्ट करने के लिए 15 किमी केबल डाली जाना थी जिसमें से अभी 7 किमी केबल डाली गई है। लाइन लॉस कम करने के लिए खुले तार को हटाकर उनके स्थानों पर केबल डाली जा रही है।

नए सब स्टेशन से पर्याप्त वोल्टेज मिलेगा

आईपीडीएस योजना के तहत सब स्टेशन का काम पूरा होने की स्टेज पर है। वहीं शहर के ऐसे क्षेत्र जहां ओवरलोडिंग की समस्या आ रही है वहा 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर रखवाए जा रहे हैं। सब स्टेशन निर्माण के बाद उस पर मेन बाजार और विदिशा रोड फीडर का आधा लोड नए सब स्टेशन पर डाला जाएगा। वतन खाड़े, डीई अशोकनगर।

खबरें और भी हैं...