अशोकनगर | सृजन ग्रुप पिछले सालों की तरह इस वर्ष भी 2018 की प्रतिभाओं का सम्मान करेगा। बोर्ड परीक्षाओं की मैरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ ही गणित और विज्ञान विषय के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है उन्हें एक दिवसीय शिविर में मार्गदर्शन दिया जाएगा।