पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हम छू लेंगे आसमां योजना आज से शुरू

हम छू लेंगे आसमां योजना आज से शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर | विद्यार्थियों के कॅरियर मार्गदर्शन के लिए ‘हम छू लेंगे आसमां’ योजना का शुभारंभ 21 मई को होगा। सीएम शिवराजसिंह चौहान इस योजना का शुभारंभ भोपाल में करेंगे। इसमें कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न कॅरियर, अकादमिक विकल्प, आधुनिक तकनीक, काउंसिलिंग के बारे में बताएंगे। जिले के 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं टेलीफोन नंबर 0755-2770020 पर प्रदेशभर के छात्र-छात्राएं सीएम से चर्चा कर सकेंगे। इस योजना में 12 वीं में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस योजना के तहत 21 से 31 मई तक तथा 70 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 4 से 14 जून तक अकादमिक विकल्प के बारे में काउंसलिंग विशेषज्ञों के दौरान मार्गदर्शन दिया जाएगा। वहीं कक्षा 10 वी पास और कक्षा 11,12 में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को भी 18 से 28 जून तक कुशव विकास स्वरोजगार के बारे में काउंसलिंग दी जाएगी। इसके लिए समिति गठित की गई है।

खबरें और भी हैं...