पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिड ब्रेन का प्रशिक्षण लेकर बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ी किताब

मिड ब्रेन का प्रशिक्षण लेकर बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ी किताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| आंखों पर पट्टी बांधकर शायद ही कोई मोबाइल चला पाए या किताब पढ़ पाए, लेकिन शहर के बच्चों ने 15 दिन मिड ब्रेन का प्रशिक्षण लेकर इन कठिन कामों को करने में महारथ हासिल कर ली है। अब आंखों पर पट्टी बांधकर खुली आंखों की तरह ही बच्चे मोबाइल चला रहे है और किताब का एक-एक अक्षर पढ़ रहे है। शहर में पहली बार मिड ब्रेन (तीसरी आंख) का प्रशिक्षण बच्चों को दिया गया। यह एक ऐसी विधा है जिसमें बच्चे आंखों पर पट्टी बांधकर बंद आंखों से वो सब काम कर सकते हैं जो हम खुली आंखों से करते हैं। अनुष्का जैन, सिमी जैन, जैतू जैन, ईश्वरी चौबे, राज वर्मा, निरधी बंसल, उदधि बंसल, श्रेयस बंसल बच्चों ने इस विधा को सीखा है। शिविर के समापन अवसर पर रविवार शाम तुलसी सरोवर पार्क पर बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़कर बताया।

खबरें और भी हैं...