अब शहर की महिलाएं भी घर गृहस्थी के कामकाज के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं हैं। इसका उदाहरण इस भीषण गर्मी के दौरान अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद की सदस्याओं ने दिखाया। हाथों में पाउच लेकर इन महिला सदस्यों ने न केवल स्टेशन पर पानी पिलाया बल्कि ट्रेन के यात्रियों को भी पानी के पाउच दिए। उन्होंने यात्रियों को समझाइश दी गई कि अगर आपके पास पर्याप्त पानी है और दूसरे यात्री को पानी की जरूरत है तो उसको अपनी बोतल से पानी उपलब्ध करा देना चाहिए। इस दौरान महिला परिषद की अध्यक्ष ममता मोहरी, प्रीति बाबा, मनीषा सोगानी, ममता अथाईखेड़ा, अंजू, प्रीति पाली, मानसी पाली, सुधा जैन, मनीषा अरिहंत आदि महिलाएं शामिल रहीं।