पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 माह में शुरू होगा नया सब स्टेशन, विदिशा रोड, मेन बाजार फीडर अलग होंगे, वोल्टेज की समस्या सुलझेगी

1 माह में शुरू होगा नया सब स्टेशन, विदिशा रोड, मेन बाजार फीडर अलग होंगे, वोल्टेज की समस्या सुलझेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेन बाजार और विदिशा रोड फीडर के आधे कनेक्शन सब स्टेशन बनने के बाद होंगे कनेक्ट

भास्कर संवाददाता| अशोकनगर

शहर के विदिशा रोड और मेन बाजार फीडर का लोड कम करने के लिए निर्माणाधीन सब स्टेशन का फायदा शहरवासियों को 1 माह में मिलने लगेगा। इंटिग्रेडेड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस ) के तहत शहर के गोशाला टोरिया पर सब स्टेशन चालू होने से पुराने सब स्टेशन का अतिरिक्त लोड कम हो जाएगा । इससे शहरवासियों को पर्याप्त वोल्टेज मिलेगा। योजना के तहत 100 केवीए क्षमता के शहर में 5 नए ट्रांसफार्मर भी रखवाए जा रहे हैं।

शहर में ओवरलोड होने पर लगातार केबल फॉल्ट के मामले सामने आ रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कंपनी ने इस समस्या को दूर करने के लिए एक साल पहले सब स्टेशन का निर्माण शुरू करवा दिया था जो अब बनकर तैयार होने की स्थिति में है। सब स्टेशन का काम पूरा होने के बाद पुराने सब स्टेशन से मेन बाजार और विदिशा रोड फीडर के आधे क्षेत्र का लोड कम होगा इससे फॉल्ट, ट्रिपिंग, ट्रांसफार्मर और केबल में ओवरलोडिंग के चलते आगजनी की समस्या समाप्त हो जाएगी।

100 केवीए क्षमता के शहर में 5 नए ट्रांसफार्मर भी रखवाए जा रहे हैं

खबरें और भी हैं...