दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक नव विवाहिता ने रेलवे स्टेशन पर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद भोपाल कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी भी दे दी, जिससे जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले भी महिला ने रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने का प्रयास किया था लेकिन जीआरपी थाना प्रभारी ने उसे समझाइश देकर लौटा दिया था।
तुलसी कॉलोनी निवासी रामबाबू सेलर की बेटी कोकिला को गुना निवासी रिंकू कश्यप से प्रेम करती थी। दोनों के प्रेम को देखकर दोनों के परिजनों ने 10 माह पहले उनकी शादी करवा दी। पिता ने बताया कि शादी के 5 दिन पहले रिंकू को डेढ़ लाख रुपए दिए थे। मार्च में बड़े दामाद से लेकर उसे दो लाख रुपए दिए। 10 दिन पहले मेरी बेटी को घर के बाहर छोड़कर चला गया था और 18 मई को उसने मेरी बेटी को फोन करके वर्तमान स्कूल गोशाला के पास बुलाया जहां वह बेटी को एक फोन दे गया। 19 मई को बेटी गुना जाने की जिद करने लगी, कहने लगी कि वह मुझे लेने के लिए आ रहे हैं । मैं रेलवे स्टेशन जा रही हूं।