पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजन नहीं ले गए गांव, अशोकनगर में किया किशोरी का अंतिम संस्कार

परिजन नहीं ले गए गांव, अशोकनगर में किया किशोरी का अंतिम संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बार महू में शनिवार को खंडहर में युवक और एक किशोरी ने सल्फास खा लिया था जिनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। रविवार को दोनों का पीएम जिला अस्पताल में किया गया। पीएम के बाद युवक के परिजन शव लेकर चले गए जबकि किशोरी के परिजन शव ले जाने तैयार नहीं हुए जिससे अशोकनगर शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रविवार को जिला अस्पताल में मिथुन पुत्र हरवीर सिंह रघुवंशी 23 साल एवं 16 वर्षीय किशोरी का पीएम हुआ। युवक की ओर से उसके भाई और रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे जबकि किशोरी की ओर से उसकी मां अस्पताल में पहुंची। इस बीच अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़भाड़ रही। विवाद की स्थिति न बने, इसे देखते हुए बड़ी संख्या में अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया। किशोरी के परिजन उसके शव को साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए तो अशोकनगर शमशान घाट पर पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं...