पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुखदुख में हमेशा एक दूसरे के काम जरूर आएं : प्राची देवी

सुखदुख में हमेशा एक-दूसरे के काम जरूर आएं : प्राची देवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर | आरोन रोड स्थित वार्ड नंबर 15 में मुक्तिधाम के पास श्रीमद भागवत आयोजित की जा रही है। कथा का आयोजन अधिक मास के पावन पर्व पर किया जा रहा है। कथा के छठवें दिन कथा वाचक प्राची देवी ने कृष्ण रुक्मणि विवाह का संगीतमय भाव में प्रसंग का वर्णन किया गया। श्री कृष्ण की बारात में पुरुष श्रद्धालु एवं रुक्मणि जी की ओर से महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं। कथा में मुख्य यजमान चौधरी राजनारायण शर्मा एवं मधु चौधरी बने। प्राची देवी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा सुनना और उसको अमल करना यही कथा का सच्चा सार होता है। लोगों को अपने जीवन बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयां ग्रहण करना चाहिए। जिस तरह भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल में रहकर ग्रामीणों की हर परेशानी को समाप्त किया था उसी तरह हम लोगों को समाज में रहना है तो एक-दूसरे के सुख दुख में काम जरूर आना चाहिए। मंगलवार को कथा पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। इसके बाद प्रसादी वितरण होगा।

खबरें और भी हैं...