कॅरियर निर्माण का बेहतर अवसर
कंपनी की तरफ से पवन यादव एजीएम एचआर तथा राकेश अग्रवाल, मेनेजर ऑपरेशन ने इंटरव्यू के पहले प्रजेंटेशन में बताया की सुब्रोस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, (नॉएडा),ऑटोमोबाइल एयर कंडीशनिंग सिस्टम बनाने वाली देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्री है तथा अधिकांश ऑटोमोबाइल वाहनों में कंपनी का एसी लगता है। वही विंड वर्ल्ड (इंडिया) लिमिटेड एक विंड पॉवर जनरेशन कंपनी है, जहां छात्रों को अपने करियर निर्माण का उचित अवसर मिला है। शनिवार को जॉनडियर कंपनी देवास भी इंटरव्यू के लिए अशोकनगर पहुंचेगी।