पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने ओबीसी फ्रंट करेगा मेधावी बच्चों का सम्मान

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने ओबीसी फ्रंट करेगा मेधावी बच्चों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौकरियों में आरक्षण मुद्दे को लेकर भी सुझाव लिए

भास्कर संवाददाता| अशोकनगर

ओबीसी फ्रंट की बैठक गुरुवार रात को हुई। जिलाध्यक्ष शिवचरणलाल शिवहरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में बालिका शिक्षा और स्वच्छता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए फ्रंट के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करने का निर्णय बैठक में लिया गया।

इस दौरान संगठन की एकता पर बल देते हुए पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही गई। बैठक में मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह संभागीय अधिकारी, विशिष्ट अतिथि बृजभान सिंह नरवरिया, विजयकुमार, हरिमोहन आदि अतिथियों ने फ्रंट की एकता को लेकर सदस्यों को संबोधित किया। बैठक में पिछड़ी जातियों में आपसी भाईचारा सामाजिक समरसता तथा पिछड़ी जातियों को संगठित करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। इस दौरान नौकरियों में आरक्षण मुद्दे को लेकर भी कुछ सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गई।

नशे की बुराई को

खत्म करने पर चर्चा

बैठक के दौरान शिक्षा के अलावा स्वच्छता और पिछड़े समाज में नशा जैसी बुराइयों को रोकने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान तय किया गया कि लोगों को नशे के दुष्परिणाम भी बताए जाएंगे और गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर डा. जयमण्डल सिंह यादव, बादाम सिंह लोधी, देवेन्द्र सोनी, रामस्वरूप शिवहरे, रमेश राय, दौलतप्रताप सिंह लोधी, पवनकुमार राय, रमेश नामदेव, संग्राम सिंह राय, देवेन्द्र नामदेव, आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...