पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेशी पर फरियादी के साथ गया युवक तो भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने मारपीट की

पेशी पर फरियादी के साथ गया युवक तो भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने मारपीट की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक ने एसपी से की शिकायत, इसके बाद दर्ज किया गया मामला

भास्कर संवाददाता| अशोकनगर

गुरुवार शाम स्टेशन रोड पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष ने एक युवक से मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर मंडल अध्यक्ष पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। युवक के मुताबिक एक प्रकरण में वह पेशी के लिए गवाह के साथ गया था। इसी को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। युवक दुष्यंत ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को करीब 6 बजे स्टेशन रोड से जब वह जा रहा था तभी युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संजीव यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर दी। दुष्यंत ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष पर अदालत में कोई प्रकरण चल रहा है जिसमें फरियादी के साथ अदालत जाने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने दुष्यंत की शिकायत पर मंडल अध्यक्ष पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...