पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनल परीक्षा देते ही मिली नौकरी, कैंपस में 54 का चयन

फाइनल परीक्षा देते ही मिली नौकरी, कैंपस में 54 का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल फाइनल इयर के छात्रों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। कॉलेज में सुब्रोस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नॉएडा एवं विंड वर्ल्ड (इंडिया) लिमिटेड कंपनी प्रतिनिधियों ने कैंपस साक्षात्कार लिया। जिसमें पॉलीटेक्निक कॉलेज के 80 विद्यार्थी शामिल हुए । इनमें से 54 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में 19 छात्र-छात्राएं अशोकनगर पॉलीटेक्निक कॉलेज के हैं। मैकेनिकल ब्रांच एवं इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए आयोजित साक्षात्कार में शुक्रवार को अशोकनगर के अलावा अशोकनगर के साथ सिरोंज, टीकमगढ़, राधौगढ़, आदि कॉलेजों से पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार दिया। सुब्रोस लिमिटेड मानेसर गुरुग्राम द्वारा कैंपस साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर 54 छात्रों का चयन किया गया। चयनित छात्रों में अशोकनगर के 19, टीकमगढ़ के 14 और राघौगढ़ पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के 21 छात्र सम्मिलित हैं। जिन छात्रों का चयन हुआ है उनको आगामी माह में ज्वाइन करने के निर्देश कंपनी से दिए जाएंगे। प्लेसमेंट अधिकारी प्रो केएन झा ने सभी को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...