कर्नाटक राज्यपाल के फैसले के विरोध में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस ने धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सुमन लता माहौर को दिया।
ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम नायक ने कहा कि नियमानुसार जो बड़ा दल होता है उसे सरकार बनाने के लिए मौका दिया जाता है, लेकिन राज्यपाल द्वारा ऐसा न करते हुए अपनी गरिमा का ध्यान नहीं दिया। नपा सांसद प्रतिनिधि महेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के राज्य में तानाशाही का बोलबाला है। नियमानुसार जो दावेदार होता है उसे ही मौका मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजराम सिंह यादव, विधायक गोपाल सिंह चौहान, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, जजपाल सिंह जज्जी, मनोज शर्मा, राकेश सिंघई, गिरीश जैन, अशोक जलालपुर, रामसेवक रोहिले, मोनू बारी मौजूद रहे।